भारतीय संस्कृति में परोपकार को शुभ कार्य और परम धर्म माना जाता है। भारतीय ऋषि-मुनि जंगलों में तपस्वियों-सा जीवन बिताते थे और समय-समय पर यज्ञ किया करते थे। इसके मूल में परोपकार की भावना निहित थी। नदी-तालाब अपना पानी स्वयं नहीं पीते हैं, वृक्ष अपना फल स्वयं नहीं खाते हैं। ऐसा करके वे परोपकार में निरत रहते हैं। इसके अलावा फूल अपने लिए नहीं खिलते और न ही मधुमक्खियाँ अपने लिए शहद बनाती हैं। ऐसा करके वे मनुष्य को परोपकार की सीख देती हैं। भारतीय समाज में ऐसी व्यवस्थाएँ मिलती हैं, जो परोपकार करने के लिए प्रेरित करती हैं। भूखे को भोजन देना, ग्रीष्म ऋतु में यात्रियों को पानी पिलाना, कुएँ-बावड़ी बनवाना, सराय बनवाना, पेड़ लगाना परोपकार के कार्य आदि हैं। हमें भी परोपकार करके पुण्य कमाना चाहिए।
In Indian culture, benevolence (altruism) is considered an auspicious act and supreme virtue. Indian sages and ascetics lived like hermits in forests and performed yajnas from time to time. The spirit of benevolence was inherent at the root of this. Rivers and ponds do not drink their own water; trees do not eat their own fruits. By doing so, they remain engaged in benevolence. Moreover, flowers do not bloom for themselves, nor do bees make honey for themselves. By doing so, they teach humans the lesson of benevolence. In Indian society, systems exist that inspire benevolence. Feeding the hungry, serving water to travelers in summer, building wells and stepwells, constructing inns, and planting trees are acts of benevolence. We should also earn merit by doing good deeds.
Q.76. भारतीय संस्कृति में शुभ कार्य और परम धर्म ......... माना जाता है। In Indian culture, an auspicious deed and supreme duty is considered to be .........