jawahar utkarsh -complete maths

jawahar utkarsh - कम्पलीट गणित पेपर

1 / 30

रमेश बाजार से एक कद्दू और एक गोभी लाया । कद्दू का वजन 3.700 कि.ग्रा. और गोभी का वजन 750 ग्राम था। बताओ कद्दू गोभी से कितना अधिक भारी था ?

2 / 30

वर्ग का परिमाप बताओ
प्रत्येक भुजा = 35 मीटर

3 / 30

दी गयी संख्या का भागफल  ज्ञात कीजिये
54.8/4 = ...............................

4 / 30

(3/4) X (1/5) = ....................

5 / 30

नीचे दी गई धारिता को 'लीटर’ में बदलो

900 मिली लीटर

6 / 30

735 X 27 का मान होगा ?

7 / 30

9.02 मीटर को सेंटीमीटर में बदल कर लिखो ।

8 / 30

इन भिन्नों को बढ़ते क्रम (आरोही क्रम) में लिखो -
2/5,  3/6,  1/3,  3/10

9 / 30

इन भिन्नों को बढ़ते क्रम (आरोही क्रम) में लिखो -

2/9,  1/2,  2/3,   4/6

10 / 30

यदि एक आयताकार टाइल की लम्बाई 3/5 मीटर और चौड़ाई ½ मीटर है, तो टाइल का क्षेत्रफल बताओ? (आयत का क्षेत्रफल लम्बाई × चौड़ाई )

11 / 30

नीचे दिये भार को 'ग्राम' में बदलो -

11 किलोग्राम 50 ग्राम

12 / 30

क्रय मूल्य 645, विक्रय मूल्य 600  लाभ या हानि बताइए ?

13 / 30

  1.  700 सेंटीमीटर= ……………….. मीटर

14 / 30

8 मि.ली. = …………………लीटर

15 / 30

310 से.मी. को मीटर में बदलो

16 / 30

एक मजदूर खेत में 5 घंटे 20 मिनट काम करता है तथा घर में भी रोज 2 घंटे 30 मिनट काम करता है। बताओ वह रोज कितनी देर काम करता है?

17 / 30

एक डिब्बे में 1.6 लीटर दूध है। बताओ इस दूध से 200 मि.ली. वाले कितने मग भरे जा सकेंगे ?

18 / 30

दी गयी संख्या का अंतर  ज्ञात कीजिये
216.06 - 132.23 = ................................

19 / 30

गीता ने 5 घड़ियाँ 805 रुपये में खरीदीं। उसने तीन घड़ियाँ 182 रुपये में तथा दो  घड़ियाँ 138 रुपये में बेचीं। बताइए उसे लाभ हुआ या हानि ?

20 / 30

रामू बाजार से 1 कि.ग्रा. टमाटर, 2 कि.ग्रा. आलू और 250 ग्राम मिर्च लाया। बताओ रामू कुल कितने कि.ग्रा. सब्जी लाया ?

21 / 30

135 ग्राम = ...................................कि.ग्रा.

22 / 30

एक काम को 4 मजदूरों ने मिलकर पूरा किया। यदि कुल मजदूरी 250.00 रुपये मिली तो प्रत्येक मजदूर को कितने रुपये मिले?

23 / 30

वर्ग का परिमाप बताओ -
प्रत्येक भुजा = 11 मीटर

24 / 30

हानि = ....................................

25 / 30

इन भिन्नों को बढ़ते क्रम (आरोही क्रम) में लिखो
3/8, 5/8, 3/16, 3/14

26 / 30

1/7 का तुल्य भिन्न होगा |

27 / 30

एक दूधवाले ने एक ग्राहक को 1 लीटर 500 मि.ली. तथा दूसरे ग्राहक को 1 लीटर दूध दिया। बताओ उसने दोनों ग्राहकों को कुल कितना लीटर दूध दिया ?

28 / 30

अंको से शब्दों में लिखो

20,005

29 / 30

 

आयत का क्षेत्रफल = .................................

30 / 30

4 वर्ष 7 माह में से 2 वर्ष 5 माह को घटाओ

Your score is

The average score is 72%

Write a comment