weekly test maths

jawahar utkarsh - maths वीकली टेस्ट 8 march

1 / 20

मोहन ने 8 घंटे का काम 5 घंटे 40 मिनट में कर लिया तो वह अपने काम को दिये गये समय से कितने समय पहले कर लिया?

2 / 20

एक व्यापारी 850 रु. में 100 कि.ग्रा. गेहूँ खरीदता है तथा 95 रुपये में 10 कि.ग्रा. के भाव से बेच देता है। उसे कितना लाभ या हानि हुई ?

3 / 20

1 लीटर गन्ने के रस को 5 लोगों में बराबर-बराबर बाँटने पर प्रत्येक. को कितने लीटर रस मिलेगा ?

4 / 20

1007 से.मी. को मीटर में बदलो

5 / 20

बढ़ते क्रम में लिखो
1.3,    0.30,   0.03

6 / 20

राजेश ने दुकान से 2.250 लीटर फल्ली तेल, 3 लीटर सरसों तेल तथा 500 मि.ली. नारियल तेल खरीदा। राजेश ने कुल कितने लीटर तेल खरीदा ?

 

 

7 / 20

रामू बाजार से 1 कि.ग्रा. टमाटर, 2 कि.ग्रा. आलू और 250 ग्राम मिर्च लाया। बताओ रामू कुल कितने कि.ग्रा. सब्जी लाया ?

8 / 20

रामलाल के पास 235 कि.ग्रा. धान है। उसने पहले दिन 75 कि.ग्रा. दूसरे दिन 85 कि.ग्रा. एवं तीसरे दिन 52 कि.ग्रा. धान बेचा। उसके पास कितना धान शेष बचा ?

9 / 20

(3/5) + (1/4) = .........

10 / 20

72 घंटे को दिनों में बदलो

11 / 20

विक्रय मूल्य 830, लाभ 125 तो क्रय मूल्य.......................?

12 / 20

5 घंटे 45 मिनट और 4 घंटे 25 मिनट को जोड़ो

13 / 20

3.2 मीटर कितने सेंटीमीटर के बराबर है?

14 / 20

मुन्नी के पास 327 रुपये हैं उसने 72.50 रुपये का चावल 50.25 रुपये का गेहूँ तथा 40 रुपये की शक्कर खरीदी, बताओ उसके पास कितने रुपये बचे?

15 / 20

मोना ने एक घड़ी 435 रुपये में खरीदी यदि वह 55 रुपये लाभ लेकर बेचना चाहती है, तो घड़ी का विक्रय मूल्य क्या होगा ?

16 / 20

दी गयी संख्या का योगफल ज्ञात कीजिये

23.11 + 3.24 = .............................

17 / 20

एक गोदाम में धान से भरे 8734 बोरे रखे हैं। यदि प्रत्येक बोरे में 75 किग्रा धान भरा है तो गोदाम में कुल कितने कि.ग्रा. धान है?

18 / 20

36/40 को भाग देने पर  तुल्य भिन्न होगा |

19 / 20

यदि एक आयताकार टाइल की लम्बाई 3/5 मीटर और चौड़ाई ½ मीटर है, तो टाइल का क्षेत्रफल बताओ? (आयत का क्षेत्रफल लम्बाई × चौड़ाई )

20 / 20

इन भिन्नों को घटते क्रम (अवरोही क्रम) में लिखो-
6/9, 6/14,  6/13,  6/7

Your score is

The average score is 66%

Write a comment