Posted on July 21, 2026July 21, 2026 jnv batch 1 hindi passage By. dkpacademy7@gmail.com View Count. 0 9 jnv batch 1 hindi gadyansh 1 / 25 अपठित गद्यांश -1 776 ई. पूर्व से पत्येक 4 वर्ष बाद यूनानीवासी बहुत बड़ा उत्सव मनाया करते थे | महान देवता जियूस के सम्मान में कलाकार, लेखक,और खिलाडी एकत्रित होते थे | ओलंपिया शहर में प्रतियोगिताएँ आयोजित होती थी, इसलिए इस आयोजन को ओलम्पिक खेल कहा जाने लगा | उन दिनों में ओलम्पिक खेलो में केवल खेलकूद की प्रतियोगिताएँ ही नहीं होती थी, नाटक और कवियों द्वारा कविता पाठ होते तथा साथ ही दौड़े भी | यूनानवासियो के लिए ये खेल मन और शारीर के मेल थे और जितने का प्रयास देवताओ के राजा जियूस के प्रति सम्मान था | ये कार्यक्रम तीन दिन तक चलते थे | खिलाड़ी दौड़ते, कुश्ती लड़ते, घुड़सवारी करते और रथ दौड़ाते थे | खेल ओलम्पिक की शपथ से प्रारंभ होते थे और पुरस्कार तथा दावत के साथ समाप्त होते थे | ओलम्पिक खेल सर्वप्रथम कब आयोजित हुए थे ? 876 ई.पू. 777 ई.पू. 776 ई.पू. 976 ई.पू. 2 / 25 ओलम्पिक किस शहर में आयोजित किये जाते थे ? रोम पेरिस जियूस ओलम्पिया 3 / 25 खेलो से मेल होता है ? मन और शारीर का शारीर और आत्मा का आत्मा और ईश्वर का ईश्वर और मन का 4 / 25 जियूस था ? एक महान राजा एक ओलम्पिक खिलाड़ी एक यूनानी देवता एक महान पहलवान 5 / 25 प्रतियोगिता का पर्यायवाची होता है ? स्पर्धा पुरस्कार विधार्थी दौड़ 6 / 25 अपठित गद्यांश -2 मरुस्थलों में बहुत-सा पशु जीवन प्राप्त होता है। रात में रेगिस्तानी छिपकलियाँ अपने छिद्रों से बाहर निकलती हैं। अनेक प्रकार के जहरीले साँप, बिच्छू, लोमडियाँ और कीड़े-मकोडे और पक्षी प्राप्त होते हैं। सहारा, अरब और थार के मरुस्थलों में अपना सामान एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने में ऊँटों का उपयोग स्थानीय लोगों के द्वारा किया जाता है। ऊँट जिसे 'मरुस्थल का जहाज' भी कहा जाता है. बालू में मीलों चल सकता है। इसकी आँखों की बरौनियाँ लम्बी होती है और यह अपने नाक के छिद्रों को बन्द रख सकता है। इससे यह रेत से अपनी आँखों और नाक को बचा सकता है। इसके पैर सपाट और गद्देदार होते हैं और पीठ पर एक या दो कूबड़ होते हैं। ऊँट एक बार में अनेक लीटर पानी पी सकता है और उसके बाद एक सप्ताह से अधिक तक बिना पानी के चल सकता है। मरुस्थल के निवासियों के लिए ऊँट अपरिहार्य है। इस अनुच्छेद के लिए सबसे उपयुक्त शीर्षक कौन-सा है? मरुस्थल में जीवन मरुस्थल में रात्रि जीवन मरुस्थलों में ऊँट का उपयोग ऊँट-मरुस्थल का जहाज 7 / 25 रात में अपने छिद्रों से कौन-सा पशु बाहर निकलता है? जहरीले साँप लोमड़ियों कीड़े-मकोड़े रेगिस्तानी छिपकलियाँ 8 / 25 ऊँट एक सप्ताह से अधिक तक बिना पानी पीए चल सकता है, क्योंकि यह रेत में मीलों चल सकता है इसके पैर गद्देदार होते हैं यह एक बार में अनेक लीटर पानी पी सकता है इसके एक या दो कूबड़ होते हैं 9 / 25 पैरा में 'अपरिहार्य' शब्द का अर्थ है अनावश्यक महत्त्वपूर्ण सार्थक आवश्यक 10 / 25 पानी का पर्यायवाची होगा अम्बुद सलिल पय जलज 11 / 25 अपठित गद्यांश -3 श्रीमती सेन को आभूषणों का बड़ा शौक था। उनके जन्मदिन के अवसर पर श्री सेन ने उन्हें सोने और हीरों का एक सुन्दर हार खरीदकर दिया। श्रीमती सेन ने उस हार को थोड़ी देर पहना और उसके बाद उतार दिया। उन्होंने उसे अपने कमरे की मेज पर रख दिया। उसके बाद वे स्नानागार नहाने चली गई। एक बूढ़ा बन्दर उनके घर के पास वाले पेड़ पर चढ़ा और बालकनी से कूद गया। एक खुली खिड़की से वह कमरे के अन्दर घुस गया। बन्दर को वहाँ हार मिल गया और उसने उसे अपनी गर्दन पर लपेट लिया। उसके बाद बन्दर ने साइड टेबल पर रखे हुए चॉकलेट और फल खाए। जब श्रीमती सेन स्नानागार से लोटी, तो उन्हें अपना हार नहीं मिला। वे जोर से चिल्ला पड़ी। श्रीमती सेन ने अपने जन्मदिन के अवसर पर क्या पहना था ? सोने और हीरों का एक हार एक सुन्दर ड्रेस एक हीरे की अंगूठी सोने की चूड़ियों 12 / 25 श्रीमती सेन ने हार कहाँ रखा था? स्नानागार में कमरे की मेज पर खिड़की पर शेल्फ पर 13 / 25 बन्दर कमरे में कैसे घुसा ? स्नानागार से एक खुले दरवाजे से छत से एक खुली खिड़की से 14 / 25 श्रीमती सेन के हार का क्या हुआ? श्री सेन उसे ले गए थे यह मेज पर रखा था एक बन्दर उसे उठा ले गया चोर ने उसे चुरा लिया 15 / 25 'चिल्ला पड़ी' का क्या अर्थ है? धीरे से चीखी जोर से शोर मचाते हुए चिल्लाई धीरे-धीरे सिसकी दूसरे को दोष दिया 16 / 25 अपठित गद्यांश -4 ...... हेमू कालाणी एक सिन्धी नवयुवक था। वर्ष 1942 के आन्दोलन के समय उसकी आयु मात्र 19 वर्ष थी। उसने 'स्वराज्य सेना' नामक एक गुप्त दल बनाकर ब्रिटिश सरकार से टक्कर लेने की ठानी। एक दिन उसे मालूम हुआ कि ब्रिटिश फौज तथा शस्त्रों को लेकर एक रेलगाड़ी सक्खर से होकर निकलने वाली है। यह फौज तथा शस्त्र स्वतन्त्रता सेनानियों के विरुद्ध प्रयोग करने के लिए थे। हेमू ने 23 अक्टूबर, 1942 की रात्रि को रेलगाड़ी में ले जाए जा रहे ब्रिटिश फौज तथा शस्त्रों को नष्ट करने का प्रयास किया। गश्त लगाती हुई पुलिस ने उसे पकड़ लिया। उसने दल और साथियों का नाम नहीं बताया। फौजी अदालत ने उसे आजीवन कारावास दिया। किन्तु फौजी अदालत के मुख्यालय हैदराबाद (सिन्ध) के प्रमुख कर्नल रिचर्डसन ने उसे मृत्युदण्ड में बदल दिया। 21 जनवरी, 1943 को हेमू कालाणी को फाँसी दे दी गई। जब हेमू कालाणी 19 वर्ष का था, तो कौन-सा आन्दोलन हुआ? 1930 का आन्दोलन 1931 का आन्दोलन 1942 का आन्दोलन 1924 का आन्दोलन 17 / 25 हेमू कालाणी एक...................... नवयुवक था | सिन्धी पंजाबी पारसी हिन्दू 18 / 25 शस्त्र लेकर रेलगाड़ी को कहाँ से गुजरना था? सक्खर से कानपुर से गोरखपुर से दिल्ली से 19 / 25 किस फौजी अदालत ने हेमू को फाँसी की सजा दी? कानपुर हैदराबाद मेरठ पूना 20 / 25 आजीवन का विलोम शब्द होगा आमरण मृत्यु मरण जीवन 21 / 25 अपठित गद्यांश -6 जौहरी ने जब अपनी दुकान से बाहर गली में झाँका तो सुरुचिपूर्ण ढंग से कपड़े पहने एक महिला को कार से उतरते देखा। अपने पालतू जानवर के साथ आगे बढ़कर जब उस महिला ने दुकान की घण्टी बजाई तो जौहरी ने उसे उत्सुकता से अन्दर आने दिया। एक घण्टे बाद यह उत्सुकता मन्द पड़ गई। उस महिला ने बड़ी सावधानी से अपने सामने काउण्टर पर रखी हीरों की प्रत्येक ट्रे को देखा पर हर बार उसने सिर हिला दिया और कुछ और दिखाने के लिए कहती रही। अन्त में उसने ट्रे-5 को एक बार फिर दिखाने के लिए. कहा। भीतर से जोहरी खुश हुआ कि उस ट्रे में सबसे कीमती हीरे रखे थे। जब वह ट्रे को लाया तो महिला उत्तेजना में आगे बढ़ी और ट्रे पर झपटी जिससे चमचमाते हुए हीरे चारों ओर बिखर गए। महिला ने अफसोस जताया और जौहरी कातर दृष्टि से देखने लगा। महिला ने गिरे हुए हीरों को उठाने में सहायता की। इस बीच उसने अपने पर्स से एक बिस्कुट निकाला और कुत्ते को खिला दिया। जब जोहरी आखिरी हीरे को भी उठा चुका तो उसे कुछ ऐसा अनुभव हुआ जिससे उसके दिल की धड़कन थम गई। उसका 5 कैरेट का कीमती हीरा गायब था। उत्तेजित होकर उसने पूरे फर्श पर देखा पर सब व्यर्थ। तब उसने उस महिला को सन्देह की दृष्टि से देखा और पुलिस बुला ली। जौहरी ने आग्रह किया कि उक्त महिला की तलाशी लें। उन्होंने वैसा ही किया पर उन्हें कुछ नहीं मिला। जौहरी समझ गया कि उक्त महिला ने उसे ठग लिया है। जौहरी ने महिला को अन्दर आने देने में उत्सुकता क्यों दिखाई? क्योंकि उसने सुरुचिपूर्ण ढंग से कपड़े पहने थे क्योंकि उसने घण्टी बजाई क्योंकि उसके पास पालतू जानवर भी था क्योंकि वह सुन्दर थी 22 / 25 उक्त अवतरण में ट्रे-5 महत्त्वपूर्ण है, क्योंकि उसमें कीमती हीरे थे। जो भी उसमें था, फर्श पर बिखर गया महिला ने अफसोस जताया और जौहरी घबरागया यह ट्रे जौहरी को प्रिय थी 23 / 25 अवतरण में 'काउण्टर' शब्द का क्या अर्थ है? ऐसी वस्तु जिस पर आप गिनती करते हैं ताश खेलते समय काम आने वाला रुपया किसी बात का विरोध एक लम्बी सपाट सतह जिस पर रखकर चीजें बेची जाती हैं। 24 / 25 पुलिस को बुलाया गया क्योंकि महिला ने ट्रे को गिरा दिया था वह अपने कुत्ते को भी साथ ले आई थी और उसमें कोई मर्द नहीं था महिला पर पाँच कैरेट हीरा चुराने का सन्देह था महिला ने हीरों को खुलवाया और कुछ भी नहीं खरीदा 25 / 25 सन्देह का विलोम शब्द होगा असंदेह विश्वास शक अदेह Your score is LinkedIn Facebook Twitter VKontakte Restart quiz