jnv batch 2 profit and loss

0

jnv batch 2 profit and loss

1 / 28

एक रेडियो ₹500 में खरीदा जाता है जबकि ₹550 में बेचा जाता है। लाभ या हानि कितनी धनराशि के बराबर है?
A radio is bought for ₹500 and sold for ₹550. What is the amount of profit or loss?

2 / 28

₹25 मूल्य वाला एक पेन ₹30 में बेचा जाता है। लाभ या हानि का प्रतिशत क्या होगा?
A pen costing ₹25 is sold for ₹30. What is the profit or loss percentage?

3 / 28

किसी वस्तु को ₹832 में बेचने पर हुआ लाभ इस वस्तु को ₹448 में बेचने पर हुई हानि के बराबर है 50% लाभ प्राप्त करने के लिए इस वस्तु का विक्रय मूल्य क्या होगा?
The profit earned by selling an article for ₹832 is equal to the loss incurred by selling the same article for ₹448. What should be the selling price of the article to earn a profit of 50%?

4 / 28

एक कुर्सी को ₹ 165 में बेचने से 10% लाभ होता है। कुर्सी का क्रय मूल्य ज्ञात कीजिए।

Selling a chair for ₹165 results in a profit of 10%. Find the cost price of the chair.

5 / 28

एक दुकानदार एक बॉलपेन ₹12 का या 10 बॉलपेन का एक पैकेट ₹ 100 का बेचता है। श्रीमती स्वाति यदि 24 बॉलपेन खरीदती है, तो उनका क्रय मूल्य कितना होगा?
A shopkeeper sells a ball pen for ₹12 each or a packet of 10 ball pens for ₹100. If Mrs. Swati buys 24 ball pens, what will be her total cost?

6 / 28

एक व्यक्ति ने एक साइकिल ₹1200 में खरीदकर ₹1500 में बेच दी। लाभ का प्रतिशत है।
A person bought a bicycle for ₹1,200 and sold it for ₹1,500. What is the profit percentage?

7 / 28

एक व्यक्ति ने एक साइकिल ₹1200 में खरीदकर ₹1500 में बेच दी। लाभ का प्रतिशत है।

A person bought a bicycle for ₹1,200 and sold it for ₹1,500. The profit percentage is:

8 / 28

चन्द्रकान्त ने एक घर ₹200000 में खरीदा तथा उसकी मरम्मत पर ₹50000 लगाए। यदि वह उसे बेचने पर 20% लाभ पाना चाहता हो, तो घर का विक्रय मूल्य है

Chandrakant bought a house for ₹2,00,000 and spent ₹50,000 on its repairs. If he wants to earn a profit of 20% by selling it, what will be the selling price of the house?

9 / 28

किसी वस्तु के क्रय मूल्य एवं विक्रय मूल्य का अनुपात 5:6 है, तो लाभ प्रतिशत क्या है?

The ratio of the cost price to the selling price of an article is 5:6. What is the profit percentage?

10 / 28

किसी दुकानदार को ₹16 प्रति किग्रा की दर से चीनी बेचने पर 20% की हानि होती है। वह किस दर से चीनी बेचे कि उसे 10% का लाभ हो?

A shopkeeper incurs a loss of 20% by selling sugar at ₹16 per kg. At what rate should he sell the sugar to earn a profit of 10%?

11 / 28

एक व्यक्ति ने एक पुरानी साइकिल ₹450 में खरीदी और उसकी मरम्मत पर ₹50 व्यय किए। यदि उसने पुरानी साइकिल ₹600 में बेची, तो उसका लाभ प्रतिशत है।

A person bought an old bicycle for ₹450 and spent ₹50 on its repair. If he sold the old bicycle for ₹600, what was his profit percentage?

12 / 28

एक रेडियो को ₹680 में बेचने पर एक दुकानदार को ₹120 का घाटा होता है। ₹120 का लाभ कमाने के लिए, रेडियो को कितने में बेचना चाहिए?

A shopkeeper incurs a loss of ₹120 by selling a radio for ₹680. At what price should he sell the radio to make a profit of ₹120?

13 / 28

₹ 30 प्रति दर्जन की दर से पेन्सिल बेचने पर दुकानदार को ₹10 का लाभ होता है, तो उसका प्रतिशत लाभ होगा

A shopkeeper earns a profit of ₹10 by selling pencils at the rate of ₹30 per dozen. What is his profit percentage?

14 / 28

18% छूट के बाद एक वाशिंग मशीन की कीमत ₹13489 है। वाशिंग मशीन का अंकित मूल्य ज्ञात कीजिए।

After a discount of 18%, the price of a washing machine is ₹13,489. Find the marked price of the washing machine.

15 / 28

एक सीलिंग फैन को ₹750 में खरीदकर 18% लाभ पर बेचा जाता है, तो विक्रय मूल्य ज्ञात कीजिए।

A ceiling fan is bought for ₹750 and sold at a profit of 18%. Find the selling price.

16 / 28

एक दुकानदार ने 15 मेज, ₹500 प्रति मेज के भाव से तथा 20 कुर्सियाँ, ₹300 प्रति कुर्सी के भाव से खरीदीं उसने उनकी ढुलाई पर ₹40 व्यय किए, उसने मेजों तथा कुर्सियों में से प्रत्येक को ₹380 के भाव से बेच दिया। उसका लाभ अथवा हानि क्या है?
A shopkeeper bought 15 tables at ₹500 per table and 20 chairs at ₹300 per chair. He spent ₹40 on transportation. He sold each table and chair for ₹380. What was his profit or loss?

17 / 28

आलोक ने एक रेडियो ₹1000 में खरीदकर ₹1200 में बेची। उसका प्रतिशत लाभ ज्ञात कीजिए।

Alok bought a radio for ₹1,000 and sold it for ₹1,200. Find his profit percentage.

18 / 28

एक दुकानदार ने दो दर्जन ब्रश ₹10 प्रति दर्जन खरीदे। यदि वह ₹1 प्रति ब्रश बेचे, तो उसे कितना लाभ होगा?

A shopkeeper bought two dozen brushes at the rate of ₹10 per dozen. If he sells them at ₹1 per brush, how much profit will he make?

19 / 28

.मोहन ने ₹ 18 प्रति दर्जन के हिसाब से 4 दर्जन कॉपी खरीदी। भाव कम हो जाने के कारण ₹ 16 प्रति दर्जन के हिसाब से 3 दर्जन और ₹16.50 प्रति दर्जन के हिसाब से शेष 1 दर्जन कॉपी बेची। प्रतिशत हानि ज्ञात कीजिए।

Mohan bought 4 dozen notebooks at the rate of ₹18 per dozen. Due to a decrease in price, he sold 3 dozen notebooks at the rate of ₹16 per dozen and the remaining 1 dozen at the rate of ₹16.50 per dozen. Find the percentage loss.

20 / 28

एक कार को ₹45000 में बेचने पर 10% हानि  होती है। कार का क्रय मूल्य बताइए।
A car is sold for ₹45,000 at a loss of 10%. Find the cost price of the car.

21 / 28

घड़ी को ₹440 में बेचने पर 10% लाभ होता है। घड़ी का क्रय मूल्य बताइए।
A watch is sold for ₹440 at a profit of 10%. Find the cost price of the watch.

22 / 28

राम ने एक घोड़ा ₹450 में खरीदा। उसने उस घोड़े को 10% लाभ पर श्याम को बेच दिया। श्याम ने 20% लाभ पर मोहन को बेच दिया । बताइए मोहन ने उस घोड़े को कितने रुपयों में खरीदा?
Ram bought a horse for ₹450. He sold the horse to Shyam at a profit of 10%. Shyam then sold it to Mohan at a profit of 20%. At what price did Mohan buy the horse?

23 / 28

हरी ने एक बैल ₹480 में खरीदा। वह उसे कितने में बेचे कि उसे 12% का लाभ हो जाए?
Hari bought a bull for ₹480. At what price should he sell it to make a profit of 12%?

24 / 28

राम ने एक गाय ₹450 में खरीदी तथा ₹380 में बेची। उसे कितनी हानि हुई ?
Ram bought a cow for ₹450 and sold it for ₹380. How much loss did he incur?

25 / 28

राम ने ₹120 की साइकिल खरीदकर ₹135 में बेच दी। बताइए उसे कितने प्रतिशत लाभ हुआ ?
Ram bought a bicycle for ₹120 and sold it for ₹135. What was his percentage of profit?

26 / 28

राम ने ₹500 में खरीदी हुई गाय श्याम को 15% लाभ बेच दी, तो उसे कितना विक्रय मूल्य प्राप्त हुआ?
Ram bought a cow for ₹500 and sold it to Shyam at a profit of 15%. What was the selling price of the cow?

27 / 28

एक रंगीन टेलीविजन को ₹5060 में बेचने पर 10% लाभ होता है। यदि टेलीविजन को ₹4370 में बेचा जाए तो कितने  प्रतिशत हानि होगी? ,
If a color television is sold for ₹5,060, there is a profit of 10%. If the television is sold for ₹4,370, what will be the percentage of loss?

28 / 28

किसी वस्तु को ₹480 में बेचने पर 20% की हानि होती है। उसे कितने में बेचा जाए कि 30% का लाभ हो?
If an article is sold for ₹480 at a loss of 20%, at what price should it be sold to make a profit of 30%?

Write a comment