अपठित गद्यांश -1
776 ई. पूर्व से पत्येक 4 वर्ष बाद यूनानीवासी बहुत बड़ा उत्सव मनाया करते थे | महान देवता जियूस के सम्मान में कलाकार, लेखक,और खिलाडी एकत्रित होते थे | ओलंपिया शहर में प्रतियोगिताएँ आयोजित होती थी, इसलिए इस आयोजन को ओलम्पिक खेल कहा जाने लगा | उन दिनों में ओलम्पिक खेलो में केवल खेलकूद की प्रतियोगिताएँ ही नहीं होती थी, नाटक और कवियों द्वारा कविता पाठ होते तथा साथ ही दौड़े भी | यूनानवासियो के लिए ये खेल मन और शारीर के मेल थे और जितने का प्रयास देवताओ के राजा जियूस के प्रति सम्मान था | ये कार्यक्रम तीन दिन तक चलते थे | खिलाड़ी दौड़ते, कुश्ती लड़ते, घुड़सवारी करते और रथ दौड़ाते थे | खेल ओलम्पिक की शपथ से प्रारंभ होते थे और पुरस्कार तथा दावत के साथ समाप्त होते थे |
- ओलम्पिक खेल सर्वप्रथम कब आयोजित हुए थे ?