मेरे देश का नाम भारत है, जो महाराज दुष्यन्त एवं शकुन्तला के प्रतापी पुत्र 'भरत' के नाम पर रखा गया। पहले इसे 'आर्यावर्त' कहा जाता था। इस पावन देश में राम, कृष्ण, महात्मा बुद्ध, वर्धमान महावीर आदि महापुरुषों ने जन्म लिया। इस देश में अशोक और महाराणा प्रताप जैसे प्रतापी सम्राट भी हुए हैं। इस देश के स्वतन्त्रता संग्राम में महात्मा गाँधी, पण्डित जवाहरलाल नेहरू, लोकमान्य तिलक, गोपालकृष्ण गोखले, लाला लाजपत राय, नेताजी सुभाषचन्द्र बोस, सरोजिनी नायडू आदि ने कन्धे से कन्धा मिलाकर संघर्ष किया।
The name of my country is Bharat, which was named after 'Bharat', the illustrious son of King Dushyanta and Shakuntala. Earlier it was known as 'Aryavarta'. Great personalities like Rama, Krishna, Mahatma Buddha, and Vardhamana Mahavira were born in this sacred land. Illustrious emperors like Ashoka and Maharana Pratap also lived in this land. In the freedom struggle of this country, figures such as Mahatma Gandhi, Pandit Jawaharlal Nehru, Lokmanya Tilak, Gopal Krishna Gokhale, Lala Lajpat Rai, Netaji Subhash Chandra Bose, and Sarojini Naidu fought shoulder to shoulder.
66. भारत का नाम ...... के नाम पर रखा गया। India was named after ......